गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 10 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत रायपुर जिले के चंपारण्य स्थित श्री वल्लभाचार्य प्रतिमा परिसर के विकास के लिए पिछले दिनों 73.43 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना से चंपारण्य की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को नई पहचान मिलने के साथ प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
चंपारण-तामासिवनी भाजपा मंडल अध्यक्ष तोषण लाल साहू ने कहा कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने तथा प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
अभनपुर विधान सभा के भाजपा मंडल अध्यक्ष अभनपुर भरत बैस, खोरपा किशोर साहू, नवापारा नागेन्द्र वर्मा, चम्पारण तोषण लाल साहू, जनपद पंचायत अभनपुर सभापतिगण विवेक तिवारी, ब्रह्मानंद साहू, जनपद सदस्य निशा प्रवीण कल्ला,पूर्व मंडल अध्यक्ष शोभा राम साहू,नारायण यादव, मंडल पदाधिकारी गौतम साहू, ताराचंद तारक,आशाराम साहू, खिलेंद्र साहू, निर्मल कुमार साहू,रूपेश निर्मलकर,रीवन लाल यादव, बलराम साहू, कविता साहू,नीलकंठ निर्मलकर, लीलू राम साहू, रिखी राम साहू,महेश भारती, रामगुलाल ध्रुव सहित समस्त कार्यकर्ता चम्पारण-तामासिवनी मंडल ने खुशी व्यक्त करते हुए शिर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।