गरियाबंद

भागवती साहू का निधन
10-Oct-2026 7:30 PM
भागवती साहू का निधन

नवापारा-राजिम, 10 अक्टूबर। ग्राम बड़ी करेली निवासी स्वर्गीय शिवसिंग साहू की पत्नी भागवती साहू का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, सामाजिकजनों एवं ग्रामवासियों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। भागवती साहू वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी एवं सुरेश साहू की माताजी थीं। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिकजनों, पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों एवं ग्रामवासियों ने शामिल हुए। नगर के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया है।


अन्य पोस्ट