गरियाबंद

आंगनबाड़ी खुलने से कुपोषण दर पहले से कम हुआ-अन्नपूर्णा देवांगन
07-Oct-2026 6:45 PM
आंगनबाड़ी खुलने से कुपोषण दर पहले से कम हुआ-अन्नपूर्णा देवांगन

नवापारा-राजिम, 7 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आँगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन शहर के वार्ड क्र.17 के आंगनबाड़ी में किया गया। यह आयोजन परियोजना अधिकारी रचिता नायडू औऱ सुपर वाइजर रेखा साहू के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पार्षद सचिन सचदेव, विशेष अतिथि नम्मू नारायण ध्रुव, जिना निषाद,पूजा कंसारी, पार्षद, मुख्य वक्ता अनपूर्णा देवांगन,योगिता सिन्हा,धनमती साहू,हर्षा कंसारी नें दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवांगन नें कहा की आंगनबाड़ी बाड़ी के खुलने से अब कुपोषण दर पहले से कम हुआ हैं। टीकाकरण के लिए लोग जागरूक हुए हैं। आंगन मिलन कार्यक्रम में सेवा,संस्कारऔऱ आत्मीयता का अद्भुत मिलन होता हैं जहां समर्पण भाव से कार्यकर्ता बहनें मेहनत कर बच्चों क़ो भारत भविष्य की उज्जवल नीव तैयार करती हैं। पार्षद सचिन सचदेव नें कहा की आंगनबाड़ी में बच्चे का सर्वांगीण विकास होता हैं,बच्चों की प्रथम पाठशाला आंगनबाड़ी होता हैं।


अन्य पोस्ट