गरियाबंद

संत रविदास समाज की बैठक व सम्मान समारोह
05-Oct-2026 8:40 PM
संत रविदास समाज की बैठक व सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 5 अक्टूबर। संत शिरोमणि गुरु रविदास समाज गरियाबंद के तत्वावधान में विशेष बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव उपस्थित रहे। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान गरियाबंद जिला रविदास समाज के अध्यक्ष इंद्रसेन भांडेकर एवं महासभा अध्यक्ष सतीश चौरे के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव को मांग पत्र सौंपा।

 ज्ञापन में संत रविदास समाज के लिए गुरुद्वारा/गुरु धर्मशाला निर्माण की मांग रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के छायाचित्र पर माघी पुन्नी एवं संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में रविदास समाज के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट