गरियाबंद

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 1400 विद्यार्थी शामिल हुए
05-Oct-2026 8:40 PM
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 1400 विद्यार्थी शामिल हुए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 5 अक्टूबर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन से 3 अक्टूबर को गांव एवं शहर के विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया है।

इस परीक्षा में नवापारा के आसपास से 23 विद्यालयों में संपर्क कर 1400 विद्यार्थी को तैयार किए। विद्यार्थी बड़े ही उत्साह के साथ भाग लेकर भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों और महापुरुषों के जीवन से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए। गायत्री शक्तिपीठ नवापारा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी के प्रयास से शासकीय विद्यालय एवं महाविद्यालय समेत कई प्राइवेट विद्यालयों में भी परीक्षा कराई गई। इसके आयोजन में विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। सहायक परीक्षा प्रभारी ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और महापुरुषों के जीवन दर्शन से परिचित कराना है। इससे बच्चों में नैतिक मूल्यों, देशप्रेम, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित होगी।


अन्य पोस्ट