गरियाबंद
गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
03-Oct-2026 8:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 3 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के तत्वावधान में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कांग्रेस भवन में आयोजित श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव प्रमुख रूप से शामिल हुए। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों एवं देश के लिए किए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अमित मिरी, शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी, गेंद लाल सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे