गरियाबंद

बाढ़ पीडि़त परिवारों को हर संभव मदद के प्रतिबद्ध- ओमकुमारी
03-Oct-2026 7:28 PM
बाढ़ पीडि़त परिवारों को हर संभव मदद के प्रतिबद्ध- ओमकुमारी

नवापारा-राजिम, 3 अक्टूबर। विगत सप्ताह नवापारा एवं आसपास गांव में आई बाढ़ को नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू ने विकराल प्राकृतिक आपदा करार दिया है। नदी के आसपास कई परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए। जिनके सहयोग एवं सुरक्षा के लिए प्रशासन एवं पालिका की टीम ने मुस्तैदी से कार्य किया।

प्रशासन ने महानदी पर पानी छोड़े जाने की सूचना मुनादी के माध्यम से लोगों को अवगत करवाया गया। निचली बस्ती के कई घरों को खाली करने में पालिका अमला एवं प्रशासन द्वारा सहयोग किया गया। उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने एवं उनके लिए राशन-भोजन का इंतजाम के लिए प्रशासन, नगर पालिका एवं समाजसेवी संस्थाओं ने किया । रात के समय नदी में बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ पालिका के जनप्रतिनिधि एवं अमला बराबर नजर रखे हुवे थे। बाढ़ में फंसे कई लोगों को एनडीआरएफ टीम के सहयोग से सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थलों में पहुंचाया गया। प्रभावित परिवारों से मिलने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा एवं विधायक इंद्रकुमार पहुंचे एवं प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता प्रदान की गई। विपदा की इस घड़ी में नपा अध्यक्ष  पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी,मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा,स्थानीय पार्षद निर्मला धीरज साहू ,जग्गू यादव,नम्मू ध्रुव , सचिन सचदेव एवं पूरे टीम ने लगातार पीडि़तों की सहायता की। विधायक इंद्रकुमार साहू के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को तत्काल 35 किलो चावल उपलब्ध कराया गया। प्रशासन द्वारा अब तक 1300 परिवार का मुआवजा के लिए सर्वे हो चुका है।


अन्य पोस्ट