गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 2 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रभारी महामंत्री एवं खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन की भाभी कस्तुरीदेवी देवांगन का विगत दिनों निधन हो गया। उनके दशगात्र कार्यक्रम का आयोजन 30 सितंबर को ग्राम खिलोरा में किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर दिवंगत कस्तुरीदेवी देवांगन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर इंटक प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर अपने पदाधिकारियों एवं साथियों के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में इंटक रायपुर जिलाध्यक्ष भरत देवांगन, चंद्रहास साहू, टेकचंद साहू सहित अन्य इंटक पदाधिकारी एवं साथी उपस्थित रहे।