गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 2 अक्टूबर। नगर के सरदार वल्लभ भाई पटेल पारा वार्ड क्रमांक 03 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेत्री शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय जन भागीदारी के अध्यक्ष सुश्री छाया राही, पार्षद जानकी पटेल, अखिलेष पूरी गोस्वामी, मरार पटेल समाज के प्रदेश महामंत्री सोमनाथ पटेल तथा नगर के समाज सेवी गायत्री साहू मुख्य रूप से उपस्थित हुये।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की छाया चित्र पर पूजा अर्चना के साथ किया गया। तदपश्चात अतिथियों के स्वागत के बाद आंगनबाड़ी के स्वस्थ बच्चों और उसके माता-को सम्मानित किया गया। साथ ही आगनबाड़ी में अतिथियों द्वारा फल भेट कर गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम भी सम्पन्न किया गया।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुश्री छाया राही ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी के जन सेवा कार्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र और राज्य की जन कल्याण कारी योजनाओं को समाज की अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, स्वच्छता, श्रमदान, समाज सेवा, वृक्षारोपण कर जन भागीदारी की भावना को बढ़ाने की दिशा में जोर दिया है। योगेश्वर पूरी गोस्वामी ने भी कहा कि आंगनबाड़ी के सभी बच्चे स्वस्थ और सुपोषित रहे इसके लिये पौष्टिक भोजन , स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता पर बल देने की बात कही। पार्षद जानकी पटेल और समाज सेवी गायत्री साहू ने भी सभी महिलाओं को प्रोटीन युक्त भोजन करने का आग्रह करते हुए कहा कि जब तक हमारे नगर और वार्ड के हर बच्चा और हर मां सुपोषित नहीं होगी,तब तक स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। कार्यक्रम का संचालन मरार पटेल समाज के प्रदेशमहामंत्री सोमनाथ पटेल ने किया। आभार व्यक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रोशनी शिंदे ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोशनी शिन्दे, अन्नपुर्णा जोशी, गायत्री सोनकर, सहायिका ममता नागार्ची, सरोज सिन्हा, तथा लाभार्थी महिलाओं में फुलेश्वरी धीवर , दुखनी नागार्ची, फुलेश्वरी यादव, जानकी यादव, सरस्वती पटेल, उर्वशी ठाकुर, लक्ष्मीन पटेल, मार्गेट बाग, दीप्ति पटेल, भारती पटेल, जमुना पटेल, कामनी पटेल सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित हुए।