गरियाबंद
तिल्दा-नेवरा, 1 अक्टूबर। नगर पालिका तिल्दा नेवरा के वार्ड संख्या 05 बनने वाली सी सी रोड व नाली निर्माण कार्य वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन के साथ शुरू हो गया। चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा और अतिथियों ने विधि-विधान से भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। अध्यक्ष ने कहा कि पार्षद चाहे कांग्रेस का हो भाजपा का या फिर निर्दलीय। हमारा प्रयास है कि नगर का समुचित विकास हो। शासन द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित विभिन्न योजनांतर्गत स्वीकृत राशि से वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे है। इसी कड़ी में वार्ड 05 में रोड व नाली निर्माण कराने भूमिपूजन किया जा रहा है। इसी प्रकार अन्य विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर वार्ड में कराए जाएंगे। सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन के शुभ अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रकला डॉ खुमान वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा, राम पंजवानी सासंद प्रतिनिधि, पलक विकास सुखवानी उपाध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा, चंद्रकुमार पाटिल,नरेन्द्र शर्मा, ईश्वर यदु सभापति लोकनिर्माण, मनोज निषाद, सतीश निषाद, राजेश कोटवानी आदि उपस्थित रहे।