गरियाबंद

गायत्री परिवार ने किए बाढ़ पीडि़तों का सहयोग
01-Oct-2026 7:15 PM
गायत्री परिवार ने किए बाढ़ पीडि़तों का सहयोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 1 अक्टूबर। त्रिवेणी संगम स्थित गायत्री परिवार ट्रस्ट नवापारा के कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र में आए संकट के समय हमेशा मानवता और सेवा के कार्यों में आगे रहा है। हाल के दिनों में देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदाओं और बाढ़ के दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार (शांतिकुंज, हरिद्वार) के मार्गदर्शन में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीडि़तों की, सहायता के लिए राहत अभियान चलाए गए।

शुद्ध जल एवं खाद्य सामग्री वितरण जिसमें बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों तक शुद्ध पेयजल, चाय और नास्ते (पोहा)और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई गईं। गायत्री मंदिर परिसर में भोजन पकाकर इरिक्शा के माध्यम से घर तक पहुंचाकर शाम को दाल, चावल,और सब्जी क़ी व्यवस्था की गई। जिससे परिवार अपना भोजन कर सके। मानवीय संवेदना और संबल आपदा की विपरीत परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं ने पीडि़तों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और गहरा दुख व्यक्त किए और इस मुश्किल वक्त में गायत्री परिवार सदैव उनके साथ है। इस सेवा कार्य में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओ का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट