गरियाबंद

आंगन मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई मंत्री व विधायक
30-Sep-2026 6:57 PM
आंगन मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई मंत्री व विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 30 सितंबर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू की उपस्थिति में ग्राम निमोरा एवं ग्राम धूसेरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। यह विशेष कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन व जनसेवा के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सुशासन और सेवाकाल में देश की महिलाओं,बहनों और बच्चों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आज अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास को नई गति मिल रही है।

विधायक  इंद्र कुमार साहू ने कहा कि क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और महिलाओं व बच्चों की सुविधाओं के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने मोदी जी के 25 वर्षों के समर्पित सेवाकाल को देश के लिए अत्यंत गौरवशाली और प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के दौरान महामंत्री सूरज साहू, रचिता नायडू, सरपंच अरुण साहू,जनपद सभापति हेमलता विनोद चंद्राकर,भोलाराम देवांगन, लोकेश साहू तथा ग्राम धूसेरा से जनपद सभापति चंचल राजा दीवान, नरेश बैस, ललिता मरकाम, राजा दीवान, विनोद चंद्राकर एवं  बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट