गरियाबंद

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री व विधायक ने किया निरीक्षण
29-Sep-2026 2:41 PM
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री व विधायक ने किया निरीक्षण

 पीडि़तों को बांटी राहत सामग्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 नवापारा-राजिम, 29 सितंबर। क्षेत्र में हाल ही में हुए जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा एवं अभनपुर विधायक इन्द्र कुमार साहू ने प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ पीडि़तों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें राहत सामग्री का वितरण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री टंक राम वर्मा एवं विधायक इन्द्र कुमार साहू ने प्रभावित परिवारों से सीधे बातचीत की और इस कठिन समय में शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जनप्रतिनिधियों द्वारा बाढ़ पीडि़तों को खाद्यान्न, सूखा राशन, पीने का पानी, एवं अन्य आवश्यक दैनिक उपयोग की सामग्रियों का वितरण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मंत्री वर्मा एवं विधायक साहू ने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की जल्द से जल्द निकासी सुनिश्चित की जाए। साथ ही बाढ़ से हुए मकान, फसल व अन्य संपत्तियों के नुकसान का तत्काल सर्वे कर मुआवजा प्रकरण तैयार करने और स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत दवा का छिडक़ाव एवं मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश दिए गए।

कुछ लोगों को तत्काल मुआवजा राशि भी वितरण किया गया साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधी नपा अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, भाजपा मंडल नागेंद्र वर्मा,परदेशी राम साहू संजय साहू ,धीरज साहू पार्षद गण नममु ध्रुव, जग्गू यादव,निर्मला साहू, पूजा कंसारी,जीना निषाद, सिंटू सौरभ जैन, मुकुंद मेश्राम , गुलाब राव,कन्हैया साहू,राजू रजक योगिता सिन्हा,धनमती साहू , साधना सौरज, मुकेश निषाद, राजेश यादव, कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया।


अन्य पोस्ट