गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 28 सितंबर। पिछले दिनों महानदी में आई भीषण बाढ़ से नवापारा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है।
शनिवार को क्षेत्र के पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, उपाध्यक्ष जीत सिंह, चतुर जगत,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामा यादव, सौरभ शर्मा,सुरेंद्र साहू सहित सभी कांग्रेस पार्षदों के साथ नगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं राहत शिविरों में पहुंचकर लोगों का हाल-चाल जाना तथा ऐसी विषम परिस्थितियों में हर संभव मदद करने की भरोसा दिलाया। श्री साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि उन्होंने कलेक्टर गौरव सिंह से बाढ़ प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता प्रदान करते हुए राशन सामग्री तथा नुकसान के हिसाब से उचित मुआवजा सभी लोगों को जल्द से जल्द देने की मांग की। साथ ही नगर प्रशासन से भी जल्द से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा राशि प्रभावित लोगों को देने की मांग की।