गरियाबंद

लोमष ऋषि आश्रम में श्रीराम नाम संकीर्तन
22-Sep-2026 3:52 PM
लोमष ऋषि आश्रम में श्रीराम नाम संकीर्तन

नवापारा-राजिम, 22 सितंबर। त्रिवेणी संगम तट पर स्थित चिरंजीव ब्रह्मपुत्र लोमश ऋषि शिव-शक्ति साधना पीठ आश्रम में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी क्षेत्रीय साधु-संतों एवं भक्तिन माताओं के द्वारा पांच दिवसीय अखंड श्री राम नाम संकीर्तन 16 सितंबर से 20 सितंबर तक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अंचल के साधु-संत भगत बड़ी संख्या में शामिल होकर राम नाम संकीर्तन का भजन किया। कार्यक्रम में महंत गोकुल गिरी सरवराकार्य श्री लोमस ऋषि आश्रम सीता घाट  बेलाही के साथ मन्नू भगत,चंपू शरण,पंचू शरण, बाब उमेद शरण,शंकर,भीखम दास, रामभाऊ, बाबूलाल शरण, घनश्याम शरण,सीताराम शरण, नीलकंठ शरण, केसर, मथुरा, दुर्गा, लीला,फेकन,अमृत,उत्तरा,कमला, सत्यभामा, सुमित्रा, हुलसी, बुगली सुशीला,पूर्णिमा,गोविंद शरण,तीरथ भगत, राधेश्याम शरण सहित बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल हुए।


अन्य पोस्ट