गरियाबंद

नवापारा में 51 फीट के रावण का होगा आतिशबाजी के साथ दहन
22-Sep-2026 3:45 PM
नवापारा में  51 फीट के रावण का होगा आतिशबाजी के साथ दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 22 सितंबर। नवापारा नगर पालिका के पानी टंकी परिसर में दशहरा उत्सव आयोजन समिति नवापारा की प्रथम आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत समिति के वरिष्ठ सदस्य स्व. रतिराम साहू को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 20 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व हरिहर हाई स्कूल परिसर के मैदान में भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों ने विभिन्न तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

दशहरा उत्सव में आकर्षक रामलीला का मंचन, 51 फीट ऊंचे आतिशबाजी युक्त रावण के पुतले का दहन तथा श्री रामलला जी की भव्य आरती प्रमुख आकर्षण होंगे। समिति द्वारा आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने को लेकर तैयारियां शुरू करने पर चर्चा की गई। बैठक में दशहरा समिति के सदस्य एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, प्रशन्न शर्मा, लोकनाथ सोनकर, मुकुंद मेश्राम, होरीलाल साहू, राजा चावला, सौरभ सोनी, राकेश सोनकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट