गरियाबंद

पीएम के जन्मदिवस पर आशीर्वाद का दीप प्रज्जवलित
22-Sep-2026 3:35 PM
पीएम के जन्मदिवस पर आशीर्वाद का दीप प्रज्जवलित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 22 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा युवा नेता किशोर देवांगन ग्राम नवागांव पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों के साथ सैकड़ों की संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किया । साथ ही ग्राम के तालाब में गंगा आरती कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की ।

 इस दौरान देवांगन ने लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और उनके 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। यह महाअभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे एक महीने चलेगा,जिसका मुख्य उद्देश्य सेवा,सुशासन और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और देशवासियों को प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोडऩा है ।

देवांगन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी की 25 वर्षों की यह यात्रा केवल राजनीतिक उपलब्धियां नहीं,बल्कि देश सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसे पार्टी कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक लेकर जाएंगे । 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में हर कोई बढ़-चढक़र हिस्सेदारी निभाए।

उक्त आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में सरपंच छबीली साहू,युवा नेता खगेश साहू,उपसरपंच यानेश साहू,देवकुमार साहू, डोमार साहू ,रेख राम सिन्हा,नंदकुमार चक्रधारी,हेम कैलाश पटेल,शोभा राम सिन्हा, संजय यादव,राम कुमारी सिन्हा,मोनिका साहू,सीता ध्रुव,गायत्री चक्रधारी, डोमेश्वरी ध्रुव,रजनी चक्रधारी,संगीता साहू,गोकुल यादव,तोरण यादव, रिखि यादव,शिशुपाल आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट