गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 18 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित,सेवा संकल्प अभियान, के तहत आशीर्वाद का दिया प्रज्जलित कर किया गया। कार्यक्रम के तहत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित नवापारा ब्रांच के सभी प्राथमिक कृषि साख सोसायटीयों में अलग-अलग दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
ग्रामीण सेवा सहकारी संस्था मर्यादित नवापारा पंजीयन क्रमांक 742 के सोसायटी अध्यक्ष छन्नू लाल साहू,भंवर साहू,लक्ष्मीनाथ साहू,प्रहलाद राव,ईश्वर साहू टीकाराम,दयाराम,सोहन,शंकर शामिल थे। इसी तरह पटेवा सोसायटी अध्यक्ष दौवा राम साहू, तोरला सोसायटी , टीला सोसायटी अध्यक्ष अभिराम बघेल,चंपारण सोसायटी अध्यक्ष ईश्वर चंद साहू,तामासिवनी सोसायटी अध्यक्ष ताराचंद तारक, बंजारी सोसायटी अध्यक्ष गेंदराम साहू,पोड़ सोसायटी अध्यक्ष शिव गोविंद वर्मा,पिपरौद सोसायटी अध्यक्ष किशन साहू, कठिया सोसायटी अध्यक्ष नुकचंद यादव,सुंदरकेरा सोसायटी अध्यक्ष नीलकंठ साहू,जामगांव सोसायटी अध्यक्ष किशन सिन्हा,मानिकचौरी सोसायटी,नवगठित उमरपोटी, हसदा सोसायटीयो में आशीर्वाद का दीप जलाकर उत्सव मनाया गया।