गरियाबंद
महासमुंद, 15 सितम्बर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी, महासमुंद द्वारा आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार व्यापक जन-आंदोलन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में महंगी बिजली तथा स्मार्ट मीटर के विरोध में चल रहे आंदोलन को और अधिक सुचारू, प्रभावी व अनुशासित ढंग से संचालित करने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला ने जिलाध्यक्ष व विधायक द्वारिकाधीश यादव के मार्गदर्शन में सभी 30 वार्डों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। नेताओं का मानना है कि इन नई नियुक्तियों से इस निरंतर चल रहे अभियान को और अधिक गति मिलेगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला ने कहा कि स्मार्ट मीटर के विरोध और बिजली दरों को कम करवाने हेतु प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर यह लड़ाई लगातार लड़ी जा रही है।
उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रभारियों और सह-प्रभारियों से अपील की है कि वे तुरंत अपने-अपने आवंटित वार्डों में जाकर आमजन से जीवंत संपर्क स्थापित करें और इस जन-आंदोलन को पूरी ताकत के साथ ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं। इसके साथ ही, उन्होंने नागरिकों से भी इस अभियान से स्वैच्छिक रूप से जुडऩे और कांग्रेस के इस प्रयास को अपना समर्थन देने की अपील की है।
शहर को 6 भागों में विभाजित कर नियुक्त किए गए प्रभारियों की सूची इस अनुसार भाग 1 (वार्ड 1 से 5)-कार्यक्रम प्रभारी पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, सह-प्रभारी पूर्व मण्डी अध्यक्ष हीरा बंजारे और महामंत्री शहर कांग्रेस डॉ. एजाज नकवी। भाग 2 (वार्ड 6 से 10)- शहर मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल (प्रभारी), शहर उपाध्यक्ष एवं पार्षद मुस्ताक खान और प्रदेश महासचिव (किसान कांग्रेस) टोमन कागजी (सह-प्रभारी)।भाग 3 (वार्ड 11 से 15)- पूर्व जिलाध्यक्ष व वि.स. प्रत्याशी (2023) डॉ. रश्मि चंद्राकर (प्रभारी), शहर महामंत्री तबरेज खान और महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सोनम बंसोड (सह-प्रभारी) नियुक्त किए गए हैं।
इसी तरह भाग 4 (वार्ड 16 से 20)- प्रभारी महामंत्री (प्रदेश किसान कांग्रेस) दाऊलाल चंद्राकर (प्रभारी), जिला महामंत्री सोमेश दवे और जिलाध्यक्ष (युवा कांग्रेस) अमन चंद्राकर (सह-प्रभारी), भाग 5 (वार्ड 21 से 25)- जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री संजय शर्मा (प्रभारी), शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. तरुण साहू और सचिव शहर कांग्रेस श्री गोपी तारक (सह-प्रभारी),भाग 6 (वार्ड 26 से 30)- नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू (प्रभारी), जिलाध्यक्ष (एनएसयूआई) शहबाज राजवानी और सचिव शहर कांग्रेस श्री राजेश नेताम (सह-प्रभारी) नियुक्त किए गए हैं।