गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 15 सितंबर। अंचल में नवा-खाई पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण के संयोजक एवं प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयालु राम गाड़ा ने बताया कि पूरे देश में गणेश चतुर्थी के दिन उपवास रहकर पंचमी के दिन नया धान का चिवड़ा एवं अरसा का रोटी बनाकर जहां-जहां लोग निवास करते हैं वहां पर चाहे बमलेश्वरी माई, खल्लारी माई, समलेश्वरी दाई हो या बुढ़ी माता वस्त्रहिन माता जितने भी जंगली पहाड़ी में रहने वाला देवी देवताओं को पहले फसल का भोग लगाकर पूजा-अर्चना कर नवा-खाई पर्व मनाया जाता है। इस पावन पर्व को देवभोग, बस्तर, रायपुर, भिलाई, महासमुंद, बागबाहरा, अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं बैगा परिवार का बहुत बड़ा त्योहार के रूप में धूमधाम से मनाया गया, साथ ही बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया गया, जिसको जोहर भेंट कहते हैं,इस अवसर पर श्री गाड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों को नवा-खाई पर्व की बधाई-शुभकामनाएं दिए।