गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 15 सितंबर। जनपद पंचायत अभनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं उन्नति महिला क्लस्टर संगठन ग्राम पोड़ के संयुक्त तत्वाधान में बृहद रूप से नशा मुक्ति अभियान के लिए जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बैनर पोस्टर, नशा मुक्ति के गीत व नारों से लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर थाना गोबरा नवापारा प्रभारी जितेंद्र दुबे अपने स्टाफ सहित कार्यक्रम में पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों से अवैध रूप से नशा सामग्री नहीं बेचने की सलाह दिया और बताया जो भी व्यक्ति शराब,गांजा व अन्य नशीले वस्तु बेचेगा उसके खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्यवाही करने की बात कही और उक्त आयोजन की सराहना किया। क्लस्टर भवन में सरपंच एवं जनपद सभापति की उपस्थिति में महिला कमांडो को आइडेंटी कार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संयोजन ब्रह्मानंद साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर ने किया।
उक्त कार्यक्रम में भूपेश ध्रुव सरपंच, खेमचंद गिलहरे अध्यक्ष ग्राम सभा, युवराज बारले सचिव,मनहरण वर्मा उपाध्यक्ष,पंच मेघनाथ चंद्राकर, मेट दीपक साहू, मि_ू यादव,हेम कुमार साहू,अशोक बघेल,किरण साहू, पूर्णिमा साहू,पुष्पा साहू,रोजगार सहायक राकेश जांगड़े एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य घनश्याम प्रसाद चेलक, सुरेश तारक, कृपाराम माहेश्वरी, विष्णु राम साहू, मीनाक्षी वर्मा, सावित्री कुलदीप, सावित्री यदु, टॉमिन साहू, मिना राठिया,मोहिता राजपूत, रामेश्वरी ध्रुव, रैली संचालक प्रभारी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी खेल शिक्षक डॉक्टर विजय रत्नाकर उपस्थित रहे।