गरियाबंद

विधायक ने सेम्हरतरा में साढ़े 22 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
14-Sep-2026 6:12 PM
विधायक ने सेम्हरतरा में साढ़े 22 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 राजिम, 14 सितंबर। ग्राम सेम्हरतरा में हरियाली तीज के अवसर पर तीज महोत्सव, सम्मान समारोह तथा भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इसी प्रकार विधायक निजग्राम पिपरछेड़ी में भी तीज महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें विधायक रोहित साहू शामिल हुए तथा सभी मातृशक्तियों को तीज महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता सरपंच संघ अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत सेम्हरतरा के सरपंच हरीश साहू ने की। विधायक रोहित साहू ने कुल 22.40 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। इसमें 7.20 लाख रुपये की लागत से बनने वाला सामुदायिक भवन, 5.20 लाख रुपये की लागत की सी.सी. रोड और 10.00 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मुख्य सी.सी. रोड शामिल है। विधायक रोहित साहू ने कहा कि तीज का त्योहार हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और माता-बहनों के त्याग व समर्पण का प्रतीक है। ग्राम सेम्हरतरा में आज 22.40 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन केवल शुरुआत है, क्षेत्र में सडक़ों का जाल बिछाने और सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सरकार में फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर पूरे होंगे। सरपंच संघ अध्यक्ष हरीश साहू ने कहा कि ग्रामीण अंचल में तीज महोत्सव का यह सफल आयोजन हमारी सामाजिक एकजुटता को दर्शाता है।

22.40 लाख रुपये के कार्यों की स्वीकृति से सेम्हरतरा के ग्रामीणों को आवागमन और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में बड़ी राहत मिलेगी। पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मिलकर क्षेत्र की प्रगति के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान गांव की वरिष्ठ महिला बुजुर्गों, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। तीज उत्सव के तहत स्थानीय महिलाओं के लिए नारियल फेक, मटका फोड़, कुर्सी दौड़,चम्मच दौड़, बिस्किट खाओ,बलून फोड़ और फुगड़ी जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को उपहार देकर सम्मान किया गया।

रात्रि में प्रसिद्ध कीर्तनकार कामता प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित थीं। उक्त विविध प्रतियोगिताओं और भूमिपूजन कार्यक्रम में दयाराम साहू, रामप्रसाद साहू ,महेंद्र साहू, चिंताराम साहू, महेश साहू,शांति कुमार साहू, दिलीप साहू, बसंत,संतूराम, दौलतराम, कैलाश,रोहित साहू,नरेश साहू, तुकेश साहू,ढेलू राम,पंचराम,भूखनराम साहू,रेखु साहू, मिलेश्वरी साहू, किसलाल साहू,मंशा राम,खम्भान साहू,पन्ना निर्मलकर, ईश्वर साहू सहित सृजन युवा नवयुवक मंडल सेम्हरतरा के अध्यक्ष आदित्य साहू, उपाध्यक्ष इंद्र कुमार साहू,सचिव शिवशंकर साहू, आदि शामिल रहे।


अन्य पोस्ट