गरियाबंद

गणेश चतुर्थी और तीजा पर्व पर विधायक ने दी शुभकामनाएं
14-Sep-2026 6:11 PM
गणेश चतुर्थी और तीजा पर्व पर विधायक ने दी शुभकामनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 14 सितंबर। गणेश चतुर्थी एवं तीजा पर्व के पावन अवसर पर अभनपुर विधानसभा के विधायक इंद्र कुमार साहू ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विधायक साहू ने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

श्री साहू ने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना और नई ऊर्जा के संकल्प का पर्व है। यह पर्व हम सभी को एकजुटता, श्रद्धा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा देता है।

उन्होंने क्षेत्र की माताओं, बहनों एवं समस्त महिलाओं को विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति का प्रतीक पर्व है। इस अवसर पर उन्होंने सभी महिलाओं के सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारे पर्व-त्योहार केवल धार्मिक आस्था से ही नहीं जुड़े हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम भी हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।


अन्य पोस्ट