गरियाबंद

हनुमान अंश : बंटा हलवा-पूड़ी का प्रसाद
14-Sep-2026 6:09 PM
हनुमान अंश : बंटा हलवा-पूड़ी का प्रसाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 14 सितंबर। नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश को लेकर सालासर सुंदरकांड हनुमान चालीसा समिति का अनूठा आयोजन हुआ।

नीम करौली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक संदेशों से प्रेरित फिल्म हनुमान अंश को लेकर धर्म और आस्था से जुड़ा एक विशेष आयोजन सालासर सुंदरकांड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति नवापारा द्वारा किया गया। फिल्म की सफलता और श्रद्धालुओं में बढ़ते उत्साह को देखते हुए समिति ने 13 सितंबर रविवार को ग्लैक्सी टॉकीज, नवापारा में सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक हलवा पूड़ी का प्रसाद वितरण किया। समिति के संस्थापक राजू काबरा,अध्यक्ष धरम साहू ने बताया कि इस अवसर पर फिल्म देखने आने वाले प्रत्येक दर्शक को हनुमान चालीसा की पुस्तक भेंट की गई,साथ ही श्रद्धालुओं को लिए हलवा-पूड़ी का प्रसाद वितरण भी किया गया।

आस्था और श्रद्धा के प्रतीक स्वरूप समिति के सदस्य टॉकीज के बाहर ही अपने जूते-चप्पल उतारकर एक ही ड्रेस में फिल्म देखने गए, फिल्म प्रारंभ होने से पहले सभी दर्शक एवं समिति के सदस्य खड़े होकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया। श्रद्धा विश्वास के कारण नीम करौली बाबा जी के लिए 9 नंबर सीट खाली रखी गई।

समिति के रूपेंद्र चंद्राकर,नंदकिशोर राठी, संतोष अग्रवाल, गुलाब, नेमी, ओमप्रकाश, मोहन, सुमित पंजवानी, जय, भूपेंद्र, अजय साहू, तारणी, आरती, सरिता सिंग, पिंकीं, मोहिनी, तुलसी, नेहा, वासनी, तनीसा, छाया आदि सुबह से इस आयोजन को सफल बनाने में लगे थे।


अन्य पोस्ट