गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 12 सितंबर। पिछले दिनों महान संत रविदास जी के 650वे जयंती के पावन पर्व पर पूरे देश में कलश यात्रा निकाला गया। जिसमें भाजपा मण्डल फिंगेश्वर द्वारा संत रविदास के कलश का फिंगेश्वर में पूजा अर्चना कर कलश यात्रा को फिंगेश्वर से ग्राम बोरिद, तरजुगा, गुंडरदही, रजकट्टी, जामगांव,भेंडरी में भ्रमण कराया गया तथा सभाए ली गई।
उक्त सभा में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामू राम साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष मंजू हरित,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनीष हरित, भाजपा मण्डल महामंत्री भुवन लाल साहू,प्रेमलाल टोडर, उत्तम राजवंशी आदि नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष मंजू लता हरित ने कहा कि संत रविदास जी धर्म पर नहीं कर्म पर ज्यादा विश्वास करते थे। मनीष हरित ने कहा कि संत रविदास जी का विचार उत्कृष्ट रहा है इन्हीं कर्म से उनकी आज पूजा हो रहा है।
समरसता कलश यात्रा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामू राम साहू,भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती मंजू लता हरित,भाजपा मण्डल फिंगेश्वर के महामंत्री भुवन लाल साहू,प्रेमलाल टोडर,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनीष हरित,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष उत्तम राजवंशी,जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सांसद प्रतिनिधि मकसूदन साहू,भुनेश्वर साहू,बूथ अध्यक्ष पीतांबर सोनकर, युवा नेता बसंत साहू,विजय ध्रुव, जामगांव में अरुण सिन्हा,सरपंच रेणुका डहरिया,नीरा साहू,कौशल्या साहू, मंजू साहू, रजकट्टी सरपंच युधिष्ठिर साहू,करण कुमार साहू, कृपाराम बंजारे, हेमलाल साहू, गुंदरदेही के रोशन साहू,खिलेश्वर साहू, देवनाथ ध्रुव, दयाराम साहू आदि ने सम्मिलित होकर पूज्य संत रविदास एवं कलश का पूजा अर्चना कर भव्य स्वागत किया।