गरियाबंद

14 को हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी का संयोग
12-Sep-2026 6:07 PM
14 को हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी का संयोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 12 सितंबर। इस वर्ष हरितालिका तीज व्रत और श्री गणेश चतुर्थी पर्व का विशेष संयोग बन रहा है। मैनपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित योगेश शर्मा ने पंचांग के हवाले से यह जानकारी दी।

पंडित योगेश शर्मा ने बताया कि श्री देव पंचांग के अनुसार 14 सितंबर (सोमवार) को हरितालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। इसी दिन शुभ मुहूर्त के अनुसार घरों एवं सार्वजनिक पंडालों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।


अन्य पोस्ट