गरियाबंद

17 से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान
11-Sep-2026 2:51 PM
17 से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

एक माह तक चलेंगे सेवा, सुशासन और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 11 सितंबर। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित अभियान में ग्राम से जिला स्तर तक विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी गतिविधियां होंगी।

अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देने के निर्देश दिए। ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के माध्यम से नागरिकों, सामाजिक संगठनों और संस्थाओं को जोड़ा जाएगा।

17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से अभियान की शुरुआत होगी। इसके अलावा ‘नमो सेवा गाथा’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘रंगोली राष्ट्र’ और राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिले के उल्लेखनीय सेवा कार्यों और प्रेरक जनभागीदारी की कहानियों को भी सामने लाया जाएगा। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ के साथ राष्ट्रीय स्तर पर होगा।

कलेक्टर ने जिले में किए जा रहे उल्लेखनीय सेवा कार्यों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को सामने लाने के निर्देश दिए, ताकि बेहतर कार्यों को पहचान मिलने के साथ अन्य लोग भी इससे प्रेरित हो सकें। एक माह तक चलने वाले अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ के साथ राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा।


अन्य पोस्ट