गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 10 सितंबर। गरियाबंद जिले के मैनपुर स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी दुर्गा मंदिर से संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मैनपुर मंडल प्रभारी गुरु नारायण तिवारी ने किया।
कलश यात्रा का शुभारंभ मैनपुर सरपंच हनीता नायक द्वारा सिर पर कलश धारण कर किया गया।
गुरु नारायण तिवारी ने बताया कि संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी, उत्तर प्रदेश) से पवित्र कलश लाया गया है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने कर्म और गुणों को व्यक्ति की पहचान का आधार बताया तथा सामाजिक एकता, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा से नंदिनी नेताम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी मोहन सिंह कुशवाहा, योगेश शर्मा, नंदकुमार चौबे, हेमंत साहू, दिनेश सचदेव, रामदास वैष्णव, उपेंद्र साहू, नीतू ध्रुव, रूपेश साहू, सुहागा पांडे, हिमेश्वरी कश्यप सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।