गरियाबंद
मैनपुर, 10 सितंबर। गरियाबंद जिले के मैनपुर मंडल स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बुधवार को च्सेवा संकल्प अभियानज् के संबंध में कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक च्सेवा संकल्प अभियानज् के अंतर्गत विभिन्न सांगठनिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक संचालित करने हेतु रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मैनपुर मंडल प्रभारी गुरु नारायण तिवारी ने की।
इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा से नंदिनी नेताम, जिला उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी मोहन सिंह कुशवाहा, योगेश शर्मा, रामदास वैष्णव, नंदकिशोर चौबे, उपेंद्र साहू, कोमल सोनवानी, हेमंत साहू, दिनेश सचदेव, नीतू ध्रुव, सरपंच हनीता नायक, रूपेश साहू, हिमेश्वरी कश्यप, सुहागा पांडे सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।