गरियाबंद
विधायक इंद्रकुमार व पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष हुईं शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 10 सितंबर। स्थानीय कलाम कोठी में बुधवार को नवापारा भाजपा मण्डल द्वारा तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अभनपुर के विधायक इंद्रकुमार साहू एवं प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा और महिलाओं ने सावन झूले सहित विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सविता चंद्राकर, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संगीता शर्मा,जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव, जनपद पंचायत अध्यक्ष चंद्रिका बंजारे, जिला महामंत्री स्वाति वर्मा एवं नपा.अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, रेखा सोनकर, तनु मिश्रा, योगिता सिन्हा, माधुरी साहू,साधना सौरज, तारिणी चंद्राकर, रागिनी साहू,चेतना गुप्ता सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। तीज मिलन समारोह में महिलाओं के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि विधायक इंद्रकुमार साहू द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया।
विधायक ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि तीज मिलन कार्यक्रम केवल उत्सव नहीं,बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली से जुड़ा पर्व है। तीज के अवसर पर महिलाएं मायके जाकर उपवास रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने सभी को आगामी पोला-तीजा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
मूल माटी और प्रकृति से जुड़ा पर्व है तीज- चंद्रकांति वर्मा
प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मनाया जाने वाला तीज पर्व हमारी मूल माटी, संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम का सफल संचालन सरोज कंसारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष नंदनी साहू ने आभार प्रदर्शन करते हुए समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू,नवापारा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमति साहू, योगिता सिन्हा,नवापारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, एल्डरमैन मुकुंद मेश्राम,गुलाब राव, फेकनू साहू,अन्नपूर्णा देवांगन,भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष धीरज साहू,सभापति पूजा कंसारी, निर्मला साहू, पार्षद लोमेश्वरी साहू,जीना निषाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।