गरियाबंद

17 से 17 अक्टूबर तक गरियाबंद में चलेगा सेवा संकल्प अभियान
09-Sep-2026 4:23 PM
17 से 17 अक्टूबर तक गरियाबंद में चलेगा सेवा संकल्प अभियान

गरियाबंद, 9 सितंबर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जनभागीदारी से विभिन्न सेवा, स्वच्छता, जागरूकता एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रत्येक परिवार स्तर पर ‘आशीर्वाद का दीप प्रज्ज्वलन’ कार्यक्रम से होगी। इसके अलावा ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ विषय पर विद्यालयों में ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता, ‘नमो सेवा गाथा’ के तहत नुक्कड़ नाटक, आंगनवाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद, लाभार्थियों की सफलता की ‘कहानी बदलाव’ गतिविधियां आयोजित होंगी। अभियान के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, जल संरक्षण एवं जनसेवा गतिविधियां, नदी घाट स्वच्छता सहित 25 सेवा कार्य, ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत शिविर और राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज भी होंगे। 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा तथा 17 अक्टूबर को जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट कार्यक्रम के साथ अभियान का समापन होगा। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों एवं सहयोगी विभागों को आपसी समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


अन्य पोस्ट