गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 9 सितंबर। पिछले दिनों भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के तत्वावधान में रायपुर में संभाग स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा,समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया।
समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभाओं एवं प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के आयुर्वेद पद्धति से हड्डी जोड़ इलाज करने वाले प्रसिद्ध बैद्यराज ओम प्रकाश साहू का प्रशस्ति पत्र, प्रतिक चिंह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस दौरान विधायक मोतीलाल साहू,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू,नगर पंचायत छुरा के अध्यक्ष लोकेश्वरी थानसिंग निषाद, निखिल साहू,शंकर सेन सहित अनेक जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने वैद्यराज ओमप्रकाश साहू द्वारा पारम्परिक जड़ी बूटी के माध्यम से विगत 20 वर्षों से लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को विशेष रूप से सराहा गया। वैद्यराज श्री साहू ने अपने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। वहीं श्री साहू के सम्मान पर अंचल वासियों ने बधाई शुभकामनाएं दिए हैं।