गरियाबंद

कॉलेज के पास चाकू लहराते आरोपी बंदी
08-Sep-2026 7:53 PM
कॉलेज के पास चाकू लहराते आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 8 सितंबर। नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने फूलचंद कॉलेज नवापारा के खेल मैदान के पास धारदार बटनदार चाकू लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक 7 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि समीर खान नामक युवक फूलचंद कॉलेज के खेल मैदान के पास आम जगह पर बटनदार धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को चाकू लहराकर डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम और गवाहों के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध युवक की घेराबंदी की गई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम समीर खान, तर्री रोड नवापारा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटनदार धारदार बटंची चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने चाकू को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया और थाने लाया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में हथियार रखना स्वीकार किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया है।


अन्य पोस्ट