गरियाबंद

श्याम अग्रवाल ने वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बजाज को दी जन्मदिन की बधाई
08-Sep-2026 7:43 PM
श्याम अग्रवाल ने वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बजाज को दी जन्मदिन की बधाई

नवापारा-राजिम, 8 सितंबर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शुभचिंतकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

 इसी क्रम में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल ने श्री बजाज से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अशोक बजाज के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन एवं अनुभव पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। जन्मदिन के अवसर पर अशोक बजाज को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।


अन्य पोस्ट