गरियाबंद
भाजपा मण्डल का 9 को तीज मिलन कार्यक्रम
08-Sep-2026 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 8 सितंबर। नवापारा भाजपा मण्डल द्वारा तीज मिलन का कार्यक्रम 9 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है।
अभनपुर विधानसभा विधायक इंद्रकुमार साहू के द्वारा आयोजित तीज मिलन कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगी। रायपुर रोड स्थित कलाम कोठी में भव्य तीज मिलन कार्यक्रम की व्यापक तैयारी में महिला मोर्चा के सदस्य जोर शोर से जुटे हुए है। नवापारा मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनमती साहू ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, नगरवासियों, महिला संगठनों को तीज मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे