गरियाबंद

किशोर महानंद का नवापारा में स्वागत
06-Sep-2026 7:50 PM
किशोर महानंद का नवापारा में स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 6 सितंबर। छत्तीसगढ़ शासन श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त किशोर महानंद के नवापारा नगर आगमन पर चंपारण चौक में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दयालु राम गाड़ा, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक रायपुर ग्रामीण, परदेसी राम साहू किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, हितेश मंडई, किशन साहू झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रभारी, मयाराम साहू एवं कमलेश कुमार, रूपेंद्र चंद्राकार झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य तथा डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष किशोर महानंद ने कहा कि शासन की श्रमिक हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना बेहद जरूरी है। श्रमिक कार्ड, मजदूर कार्ड तथा संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को निश्चित रूप से मिलना चाहिए।


अन्य पोस्ट