गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 6 सितंबर। शिक्षक दिवस एवं अभनपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक इन्द्रकुमार साहू का जन्मदिवस अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम अलका आशुतोष अग्रवाल भवन मंडी मोड़ के पास अभनपुर में बहुत धूमधाम से केक काटकर मनाया गया।
इस दौरान इट्सा हॉस्पिटल रायपुर की ओर से क्षेत्र के मरीजों की सुविधा के लिए एक एंबुलेंस प्रदान किया गया, जिसका लोकार्पण विधायक श्री साहू के हाथों किया गया। विधायक श्री साहू की पत्नी कांति साहू साथ मौजूद रही। शिक्षकों का सम्मान एवं क्षेत्र के वरिष्ठ जनों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक को लड्डू से तौला वहीं गजमालाओं के साथ स्वागत का सिलसिला दोपहर से शाम तक चलता रहा। इस दौरान प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी भजन गायक कामता प्रसाद शरण का भव्य प्रस्तुति के साथ-साथ दूसरे सोपान पर इकबाल खान नवापारा द्वारा बहुत ही सुंदर संगीत के साथ जन्म दिवस को याददार बनाया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब, राजिम विधायक रोहित साहू, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अंजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सुरेंद्र पाटनी, देवकर साहब,भाजपा नवापारा मण्डल अध्यक्ष नागेद्र वर्मा, चम्पारन मण्डल अध्यक्ष तोषण साहू, खोरपा मण्डल अध्यक्ष किशोर साहू,अभनपुर मण्डल अध्यक्ष भरत बैस,गोबरा नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव,मनिकचौरी सरपंच हेमलता साहू, बुद्धेश्वर साहू,भुपेन्द्र वर्मा पोड़, जनपद सदस्य ब्रह्मानंद साहू,चेतन साहू, सौरभ सिंटू जैन,धीरज साहू, कैलाश तिवारी,द्विज राम साहू,थनेंद्र साहू, तनु मिश्रा,आशीष गोलछा, कुणाल मिश्रा,माधुरी साहू, अन्नपूर्णा देवांगन,साधना सौरज,धनमती साहू, योगिता सिन्हा,हर्षा कंसारी,संतोषी कंसारी,किरण सोनी,मुकुंद मेश्राम,नवापारा सोसायटी अध्यक्ष छन्नू लाल साहू, पटेवा सोसायटी अध्यक्ष दौवा राम साहू, तोरला सोसायटी अध्यक्ष, टीला सोसायटी अध्यक्ष अभिराम बघेल,चंपारण सोसायटी अध्यक्ष ईश्वर चंद साहू, तामासिवनी सोसायटी अध्यक्ष ताराचंद तारक, बंजारी सोसायटी अध्यक्ष गेंदराम साहू,पोड़ सोसायटी अध्यक्ष शिव गोविंद वर्मा,पिपरौद सोसायटी अध्यक्ष किशन साहू, कठिया सोसायटी अध्यक्ष नुकचंद यादव,सुंदरकेरा सोसायटी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, जामगांव सोसायटी अध्यक्ष किशन सिन्हा,मानिकचौरी सोसायटी,नवगठित उमरपोटी, हसदा सोसायटी, नगर पालिका गोबरा नवापारा के अनेक पार्षद एवं एल्डरमैन,पंच सरपंच,जनपद, जिला सदस्य सहित अंचल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।