गरियाबंद
पूर्व राज्यपाल बैस व उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने किया शिक्षक
सम्मान, पौधा व दीया वितरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 6 सितंबर। प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज के जन्मदिन एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को राजधानी में विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक अनुज शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीराम गर्ग, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवकर साहेब, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी, शहर व ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर व श्याम नारंग, छत्तीसगढ़ राज्य उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष,श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद,पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. विमल चोपड़ा, महिला मोर्चा के प्रभारी सुभाष तिवारी,जिला पंचायत के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप यदु,चन्द्रकला ध्रुव,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के दयालु राम गाड़ा आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण, सुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, उनके जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रत्येक घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित करने हेतु 10 हजार दीयों का वितरण किया।
शिक्षकों का सम्मान किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक हजार फलदार पौधों का वितरण किया। आयोजकों ने कहा कि शिक्षक समाज में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वहीं पौधा वितरण पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागररुकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जलाने का अभियान उनके प्रति जन-जन के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। पटेल समाज,साहू समाज, महावीर बजरंग अखाड़ा,आईटी सेल,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण के समस्त पदाधिकारी शामिल हुए।