गरियाबंद

मोहन साहू का निधन
05-Sep-2026 5:01 PM
मोहन साहू का निधन

राजिम, 5 सितंबर। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, समाजसेवी एवं कृषक मोहन साहू का 3 सितंबर, गुरुवार को दोपहर 2 बजे निधन हो गया।  वे  70 वर्ष के थे।  उनके अंतिम यात्रा में नगर के वरिष्ठजन, परिजन एवं समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। मोहन साहू के निधन से परिजनों एवं समाजजनों में शोक की लहर है। उनके निधन को परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।
वे सरल,सहज एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए व्यक्ति तथा किसान के रूप में जाने जाते थे। स्वर्गीय मोहन साहू, मुकेश साहू एवं देवा साहू के पिता तथा राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू के चाचा थे। उनके निधन पर परिजनों एवं समाजजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


अन्य पोस्ट