गरियाबंद
नवापारा राजिम, 3 सितंबर। शिक्षक दिवस एवं अभनपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक इन्द्रकुमार साहू का जन्मदिवस अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम अलका आशुतोष अग्रवाल भवन मंडी मोड़ के पास अभनपुर में 5 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी लोककला मंच का भी प्रस्तुति आयोजित है। विधायक के जन्मदिवस एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित उक्त कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए अंचल के कार्यकर्ता जोर-जोर से लगे हुए हैं। इस अवसर पर शिक्षकों सहित अन्य लोगों का सम्मान किया जाएगा।
भाजपा नवापारा मण्डल अध्यक्ष नागेद्र वर्मा, चम्पारन मण्डल अध्यक्ष तोषण साहू, खोरपा मण्डल अध्यक्ष किशोर साहू,अभनपुर मण्डल अध्यक्ष भरत बैस,गोबरा नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, नवापारा सोसायटी अध्यक्ष छन्नू लाल साहू, पटेवा सोसायटी अध्यक्ष दौवा राम साहू, तोरला सोसायटी अध्यक्ष, टीला सोसायटी अध्यक्ष अभिराम बघेल, चंपारण सोसायटी अध्यक्ष ईश्वर चंद साहू, तामासिवनी सोसायटी अध्यक्ष ताराचंद तारक, बंजारी सोसायटी अध्यक्ष गेंदराम साहू, पोड़ सोसायटी अध्यक्ष शिव गोविंद वर्मा, पिपरौद सोसायटी अध्यक्ष किशन साहू, कठिया सोसायटी अध्यक्ष नुक चंद यादव, सुंदरकेरा सोसायटी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, जामगांव सोसायटी अध्यक्ष किशन सिन्हा,मानिकचौरी सोसायटी, नवगठित उमरपोटी, हसदा सोसायटी, सहित अंचल के कार्यकर्ता लगे हुए हैं।