गरियाबंद

भाजपा नेता परदेसी राम सीएम के हाथों सम्मानित
02-Sep-2026 2:29 PM
भाजपा नेता परदेसी राम सीएम के हाथों सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 2 सितंबर।  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्य समिति बैठक रायपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित हुई।

बैठक में किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष परदेसी राम साहू को किसान हित और संगठनात्मक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,कृषि मंत्री राम बिचार नेताम,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, प्रदेश भाजपा कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव सहित वरिष्ठ नेता पदाधिकारी मौजूद रहे।

परदेशी राम साहू को किसान मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय सहभागिता किसान हित से जुड़े कार्यक्रम के संचालन तथा संगठन को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 सम्मान मिलने पर साहू ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और किसान मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया उन्होंने कहा कि किसानों की सेवा और संगठन के प्रति समर्पण के साथ-साथ कार्य करना उनका निरंतर प्रयास रहेगा यह सम्मान किसान हित में कार्य करने को प्रेरणा देगा।


अन्य पोस्ट