गरियाबंद

सेवा दल द्वारा तिरंगा चौक में हुआ झंडा वंदन
31-Aug-2026 3:48 PM
सेवा दल द्वारा तिरंगा चौक में हुआ झंडा वंदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 31 अगस्त। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी.एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के निर्देशानुसार प्रतिमाह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले झंडा वंदन कार्यक्रम की श्रृंखला में तिरंगा चौक, वार्ड क्रमांक 17 में झंडा वंदन कार्यक्रम देशभक्ति और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

सुबह से लगातार हो रही बारिश के बावजूद सेवादल कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने प्रतिकूल मौसम के बीच भी उपस्थित होकर सेवादल के प्रसिद्ध नारे आंधी में,तूफान में सेवादल मैदान में को चरितार्थ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस सेवादल नवापारा नगर अध्यक्ष बीरबल सिंह बंजारा ने सेवादल के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी भूमिका तथा सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस सेवादल रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष चतुर सिंह जगत का विशेष मार्गदर्शन रहा।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस सेवादल महामंत्री सुरेन्द्र साहू, महामंत्री घनश्याम साहू, उपाध्यक्ष लालजी साहू, डोमन लाल साहू, रूप राम साहू,नंदू साहू,भोला साहू,भावेश साहू, आकाश सोना,गुनित साहू, छन्नू निर्मलकर, कुणाल साहू, दुर्पति सोना,शीतल जगत, रूखमणि जगत, नीला जगत, अमर सिंह एवं लिली सोना सहित कांग्रेस सेवादल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बारिश के बीच संपन्न यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की राष्ट्रभक्ति, संगठन के प्रति समर्पण और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण बना। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रध्वज के सम्मान, संगठनात्मक एकता तथा जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया गया।


अन्य पोस्ट