गरियाबंद

प्रोजेक्ट पुनर्जीवन : पेड़ों की देखभाल से मिलेगा शुद्ध वातावरण-धर्मेंद्र साहू
28-Aug-2026 6:56 PM
प्रोजेक्ट पुनर्जीवन : पेड़ों की देखभाल से मिलेगा शुद्ध वातावरण-धर्मेंद्र साहू

नवापारा-राजिम, 28 अगस्त। जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के सडक़ किनारे स्थित पुराने पेड़ों के संरक्षण,संवर्धन एवं समुचित विकास के उद्देश्य से ‘प्रोजेक्ट पुनर्जीवन’ के तहत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल नवापारा संभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता एच.एस.प्रसाद के मार्गदर्शन में सहायक अभियंता धर्मेंद्र साहू, जुनियर इंजीनियर आदित्य वर्मा एवं गजेंद्र साहू के विशेष निगरानी में पिछले दिनों नवापारा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर एवं पारागांव मुख्य मार्ग,सडक़ किनारे आसपास अत्यधिक कंक्रीटीकरण अथवा लोहे के ट्री गार्ड लगे होने, विद्युत तार के जद में आने के कारण पेड़ों की प्राकृतिक वृद्धि प्रभावित हो रही थी।

 विद्युत विभाग द्वारा सुधार कार्य को युद्धस्तर पर प्रारंभ किया गया है। प्रोजेक्ट पुनर्जीवन’ के अंतर्गत चिन्हांकित कर उनके संरक्षण एवं पुनर्जीवन का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सडक़ किनारे वर्षों से खड़े ऐसे पेड़ों के तनों के आसपास जमा अनावश्यक कंक्रीट को हटाया जा रहा है। इसके साथ ही,जहां पुराने लोहे के ट्री गार्ड पेड़ों के तने एवं शाखाओं के प्राकृतिक विस्तार में बाधक बन रहे हैं, वहां उन्हें भी हटाया जा रहा है। इससे पेड़ों की जड़ों को पर्याप्त खुला स्थान मिलेगा और वर्षाजल एवं हवा का प्राकृतिक रूप से जड़ों तक पहुंचना आसान होगा।  पुराने वृक्ष शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पर्यावरणीय संतुलन, छाया, हरित आवरण और जैव विविधता के लिए अत्यंत महत्व पुर्ण है।

 प्रोजेक्ट पुनर्जीवन’ के माध्यम से पुराने वृक्षों को नया जीवन देकर क्षेत्र को अधिक हरित, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट