गरियाबंद

रासेयो के स्वयंसेवकों द्वारा रक्षासूत्र जागरुकता अभियान
27-Aug-2026 2:58 PM
रासेयो के स्वयंसेवकों द्वारा रक्षासूत्र जागरुकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 नवापारा-राजिम, 27 अगस्त। गोबरा बस्ती में  सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय व शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में रक्षाबंधन के परिप्रेक्ष्य में स्वयंसेवकों ने रक्षा सूत्र जागरुकता अभियान चलाया। यह अभियान कार्यक्रम जिला संगठक डॉ. आर के रजक नेतृत्व में किया गया।

स्वयंसेवकों ने ग्राम के चौक-चौराहों में, बड़े बुजुर्गों, माताओं, बहनों, देवालय की मूर्तियों, पेड़ों, गौमाताओं तथा अपने गुरुजनों को रक्षासूत्र बांधकर संदेश दिया कि केवल भाई बहन के रिश्ते में ही राखी नहीं बांधी जाती अपितु हम उन सभी को रक्षा सूत्र बांध सकते हैं जो दैनिक जीवन में हमारी रक्षा करते हैं। मंदिरों में मूर्ति पूजा कर, गौ माता के दूध तथा मूत्र से, पेड़-पौधों से मानव जीवन की रक्षा होती है। इस विषय पर  संजीव प्रसाद सेवा निवृत व्याख्याता ने कहा कि  यह विशेष जागरूकता अभियान हम सभी  के लिया नवाचार होगा।

वास्तव में जीवन में जो हमारी रक्षा करते हैं वे सभी रक्षा सूत्र के पात्र होते हैं। डॉ. आर के रजक ने राजा बलि का उदाहरण देते हुए रक्षासूत्र के विशेष महत्व को ग्रामीणों के साथ साझा किया। अमीता तिवारी डॉ. श्यामा साडिल ने भी रक्षाबंधन पर अपने अपने विचार  स्वयं सेवको व ग्रामवासियों के समक्ष रखा। इस विशेष जागरूकता अभियान अगेश,दिपेश, दीपक, नवदीप, जगमोहन, देविका, लिलम, भूमिका, लेखिका, दिप्ती, पूजा, पिंकी, सुनीता, पायल, खिलेश्वरी,रानी,चंचल , भोला,नागेश,कौशल,वासुदेव सहित 76 स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह और उमंग से हिस्सा लिया । स्वयं सेवकों ने शपथ लिया कि रक्षाबंधन के अवसर पर हम सभी अपने अपने गाँव मे रक्षासूत्र के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाएंगे।


अन्य पोस्ट