गरियाबंद
डॉ.नारायण सुब्बाराव की पुण्यतिथि
27-Aug-2026 2:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 27 अगस्त। ब्लॉक कांग्रेस सेवादल गोबरा नवापारा द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ.नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चतुर सिंग जगत रायपुर ग्रामीण जिला सेवादल अध्यक्ष, बीरबल बंजारा ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष, घनश्याम साहू जिला महामंत्री, सुरेन्द्र साहू जिला महामंत्री, लालजी साहू उपाध्यक्ष, सौरभ सोनी, दूरपति सोना,शीतल जगत,रूखमणी जगत,नीला जगत, कुसुम जगत आदि उपस्थित हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे