गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 26 अगस्त। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का पिछले दिनों फिंगेश्वर नगर आगमन हुआ। जहां उनके स्वागत समारोह का भव्य रूप से आयोजन भाजपा मण्डल एवं पदाधिकारी द्वारा किया गया। वरिष्ठ नेता एवं भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामू राम साहू ने गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री का विश्राम गृह फिंगेश्वर में आयोजित स्वागत समारोह में साल, श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू,भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर का भी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, स्वागत समारोह का संचालन मण्डल महामंत्री भुवन लाल साहू ने किया। स्वागत करने वाले में प्रमुख रूप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष मंजू हरित, महामंत्री भुवन लाल साहू, प्रेमलाल टोडर, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनीष हरित,नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष रिखी राम यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू,उपाध्यक्ष कोमल ढीढी,भुनेश्वर साहू, दशरथ सिंहा, पार्षद पदमा यदु, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास, एल्डरमैन संतोषी श्रीवास्तव,अरेंद्र पहाडिय़ा, एच.एल.साहू,उत्तम राजवंशी, सियाराम ध्रुव,प्यारेलाल सोनकर, डॉ.संतराम साहू सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं शामिल थे।