गरियाबंद

तहसील साहू संघ ने किया पौधरोपण
25-Aug-2026 3:41 PM
तहसील साहू संघ ने किया पौधरोपण

नवापारा-राजिम, 25 अगस्त।  तहसील साहू संघ अभनपुर में महिला प्रकोष्ठ के सृजन एवं संगठन को मजबूत बनाने हेतु सावन उत्सव एवं हरियाली के उपलक्ष में परिचायात्मक बैठक रखा गया। जिसमें तहसील साहू संघ के तत्वाधान में कार्यालय परिसर को हरा भरा बनाने एवं पर्यावरण को संरक्षण करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया। जिसमें किसान प्रकोष्ठ तहसील साहू समाज के अध्यक्ष, उप सरपंच ताराचंद साहू द्वारा 26 पेड़ प्रदान किया गया।  इस अवसर पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तुलेश साहू, उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू, संगठन सचिव लोकेश साहू,महिला प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवनन्दनी साहू,अजय साहू सरपंच सोनेसिली,  मनीष साहू,भेख राम साहू,चन्द्रहास साहू,मुकेश प्रकोष्ठ,एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के तहसील साहू संघ के समस्त पदाधिकारीगण की उपस्थिति थे।


अन्य पोस्ट