गरियाबंद

रूपकुमारी चौधरी को नपाध्यक्ष ने दी बधाई
25-Aug-2026 3:40 PM
रूपकुमारी चौधरी को नपाध्यक्ष ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 25 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नवगठित टीम में राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष का दायित्व महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को दिये जाने पर नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।  उन्होंने कहा कि बड़े गर्व एवं खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ महतारी की बेटी रूपकुमारी चौधरी भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा में अध्यक्ष का कमान संभालेगी।

छत्तीसगढ़ राज्य से राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष का पद दिए जाने से समूचे छत्तीसगढ़ की महिलाओं का मान बढ़ा है। छत्तीसगढ़ के सभी महिला भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी एवं उत्साह का माहौल है।

महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी अपने सौम्य एवं सरल व्यक्तित्व के लिए जानी पहचानी जाती है।

भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत सदस्य के आरम्भ हुआ सफऱ सांसद से महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचते तक कई चुनौतियों से गुजरा है। श्रीमती चौधरी ने जनसेवा, महिला उत्थान एवं महिला स्वालंबन के लिए हमेशा तत्परता से कार्य किया है।

उसी का परिणाम है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन  ने श्रीमती चौधरी को राष्ट्रीय स्तर का पद का दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि रूपकुमारी चौधरी के महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से निश्चित रूप से समूचे देश में भाजपा महिला मोर्चा को मजबूती एवं बल मिलेगा।


अन्य पोस्ट