गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 25 अगस्त। नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक, सामाजिक, जनकल्याण कारी संस्था सालासर सुन्दरकाण्ड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति ने 70 होनहार प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
संस्था के संस्थापक राजू काबरा, अध्यक्ष धरम साहू ने बताया कि प्रतिवर्ष 10वीं, 12वीं बोर्ड के उन बच्चों का सम्मान किया। जिन्होंने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लेकर आये। 80 से ऊपर और 90 से नीचे मार्क्स वाले 57 बच्चों को 2 कॉपी, पेन, कम्पास बॉक्स,स्टडी टेबल दिया गया एवं हरिहर स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक कन्याशाला के 13 छात्र छात्राएं जो 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लेकर आये थे उन्हें इन समान के अलावा ठंडे गर्म पानी की स्टील बॉटल एवं 2100 रुपये नगद दिया गया, जिसमें टोटल कन्याशाला के 32, हरिहर स्कूल के 35, रामजानकी स्कूल के 2, एवं सरस्वती शिशु मंदिर 1 छात्र इस प्रकार 70 छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, कार्यक्रम के अध्यक्षता फूलचंद कालेज के डायरेक्टर एवं उद्योग पति मनमोहन अग्रवाल, राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक गोपाल यादव, विशिष्ट अतिथि डॉ.टी एन रमेश,सुरेश काबरा,वीरू नागवानी,मोहन अग्रवाल,संजय साहू, प्राचार्य डी.के.देवांगन, प्राचार्य फाकरा खान मेडम विशेष रूप से उपस्थित थे।