गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 24 अगस्त। नगर के पंडित राम विशाल उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9 वीं के 35 छात्राओं को सायकल वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, एसएमडीसी के अध्यक्ष सुजाता शर्मा, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रकोष्ठ विवेक शर्मा, प्राचार्य बीएल ध्रुव, एसएमडीसी के सांसद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल, संजीव साहू, खुशी साहू, महेंद्र कश्यप, चंदन बंजारे,सभापति भारत यादव, पार्षद बलराम यादव,एल्डरमैन राम जीवन साहू,कपिल धीवर,मधु नथानी सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं और शिक्षक गण उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की छाया चित्र पर पूजा अर्चना के साथ किया गया। श्री यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना में से निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सायकल मिलने वाले सभी छात्राओं को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो छात्राएं दूर दराज से आते है,वे सही समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। इस कारण सरकार द्वारा इसको ध्यान रखकर सायकल वितरण सभी स्कूलों में किया जा रहा है। इससे छात्राएं सही समय पर स्कूल पहुंचेंगे और अपना अध्यापन कार्य अच्छे से कर सकेंगे।
जिससे छात्राओं के आगे बढऩे में यह सायकल बहुत सहायक है। हमारी बेटियां हर जगह आगे बढक़र, अपने माता-पिता और नगर का नाम रोशन कर रही है। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुजाता शर्मा ने भी साइकिल प्राप्त करने वाले छात्राओं को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं एक लक्ष्य लेकर शिक्षा ग्रहण करे।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता प्रनीति चंद्राकर ने किया, आभार व्यक्त प्राचार्य बी एल ध्रुव ने किया।